Delhi University UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित कर रहा है। पहला वेबिनार आज 27 सितंबर 2022 को आयोजित हुआ, जिसमें कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 के तहत यूजी प्रवेश के बारे में डिटेल से बताया गया। इन वेबिनार को विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल – youtube.com/univofdelhi पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
जानें कब-कब आयोजित किए जाएंगे वेबिनार
दूसरा 28 सितंबर 2022 को, दिल्ली विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) की बात करते हुए एक और वेबिनार की होस्टिंग होगी। तीसरा वेबिनार ‘अतिरिक्त गतिविधियों और खेल कोटा के तहत प्रवेश’ 29 सितंबर 2022 को आयोजित होगा । एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए आरक्षण नीतियों पर चौथा वेबिनार 30 सितंबर को होगा और अंत में 30 अक्टूबर को गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड या एनसीडब्ल्यूईबी के तहत प्रवेश पर एक वेबिनार आयोजित किया जाएगा।
इन तीन प्रोसेस से होंगे डीयू के एडमिशन
- पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट होगा।
- दूसरा फेज एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद शुरू होगा।
- इस फेज में कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने सीयूईटी स्कोर अपलोड करने होंगे।
- जबकि तीसरा फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का होगा।
- बता दें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस कई राउंड में होगा।
चरण 1 में, उम्मीदवारों को अपने CUET UG रिजल्ट का डिटेल्स देते हुए, विश्वविद्यालय के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरे चरण में, उन्हें वरीयता के क्रम में अपने पसंदीदा कोर्सेज और कॉलेजों का चयन करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines