DU Spot Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज 21 नवंबर से स्पॉट राउंड प्रवेश आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय ने पहले 20 नवंबर को रिक्त सीटों की लिस्ट जारी की थी, उम्मीदवार आज सुबह 10 बजे से रिक्त सीटों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in पर लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके आवेदन करना होगा। स्पॉट राउंड एडमिशन विंडो कल (22 नवंबर) शाम 4:59 बजे बंद कर दी जाएगी।
अभी पढ़ें – ICSI CSEET Results 2022: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर के परिणाम घोषित, यहां एक में चेक करें स्कोरकार्ड
शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट एलोकेशन राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2022 तक है। पहली स्पॉट एलोकेशन लिस्ट 23 नवंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 24 नवंबर से 25 नवंबर, 2022(4:59 बजे) तक अलॉटेड सीट को स्वीकार कर सकते हैं।
DU Spot Admission 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।
- प्रवेश लिंक पर क्लिक करें और खाते में प्रवेश करें।
- स्पॉट राउंड आवंटन के आवेदन फॉर्म को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका पंजीकरण जमा कर दिया गया है।
- एक बार हो जाने के बाद, पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2022 (4:59 बजे) तक है। दिल्ली विश्वविद्यालय बाद के चरण में अधिक स्पॉट प्रवेश दौर की घोषणा कर सकता है, यदि आवश्यक हो, तो उम्मीवारों को सलाह दी जाती है की समय-समय पर आधिकारिक सूचना पढ़ें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines