DU Admission 2022: डीयू में यूजी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, CSAS पोर्टल का लिंक एक्टिव, यहां Direct Link से करें रजिस्ट्रेशन

DU admission 2022

DU admission 2022

DU UG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को CSAS पोर्टल लॉन्च किया, और शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अंडर-ग्रेजुएट(UG) प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार जो डीयू यूजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सीएसएएस (CSAS) पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज, 13 सितंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 आवेदन पोर्टल लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in से स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सूचित किया है कि, इस साल, दिल्ली विश्वविद्यालय 67 कॉलेजों / विभागों / केंद्रों में 79 यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश आयोजित करेगा, जिसमें बीए कार्यक्रम के लिए 206 संयोजन भी शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन शुल्क (DU CSAS Application fee)

  • अनारक्षित/ओबीसी-एनसीएल/इडब्लूएस-2500 रुपये
  • एससी/एसटी/दिव्यांग-100 रुपये
  • ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी कोटा में आवेदन के लिए- 100 रुपये प्रति कोटा

इन तीन प्रोसेस से होंगे डीयू के एडमिशन

  • पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट होगा।
  • दूसरा फेज एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद शुरू होगा।
  • इस फेज में कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने सीयूईटी स्कोर अपलोड करने होंगे।
  • जबकि तीसरा फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का होगा।
  • बता दें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस कई रांड में होगा।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • सीएसएएस पोर्टल में जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Admission for undergraduate programme
  • अब इस पेज पर जरूरी जानकारियां देकर रजिस्टर करें।
  • अगले स्टेप में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
  • अब वहां दिए ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
  • अब एप्लीकेशन का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।

लगभग 6,14,000 उम्मीदवारों ने एनटीए सीयूईटी के माध्यम से डीयू में प्रवेश को प्राथमिकता दी है। विश्वविद्यालय अपने 67 संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से 79 यूजी कार्यक्रमों में 70,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दे रहा है। CSAS 2022 एप्लीकेशन विंडो 3 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ