DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी आज इस समय यूजी एडमिशन की दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट करेगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

DU 2nd Merit list 2022
Edited By Niharika Gupta

DU 2nd Merit list 2022
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज 30 अक्टूबर को अपने यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in पर दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं। CSAS दूसरी मेरिट लिस्ट आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी, उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने डीयू काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। वेरिफिकेशन दौर 2 नवंबर को बंद हो जाएगा, प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने भी चुना है अपग्रेड हायर ‘प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन’ प्राथमिकताएं वेबसाइट- entry.uod.ac.in पर अपनी राउंड टू मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय के तहत 67 कॉलेजों में लगभग 70,000 यूजी सीटों और 79 यूजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: