DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट किया जारी, यहां करें चेक

DU 2nd Merit list 2022

DU 2nd Merit list 2022

Delhi University UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी की। राउंड दो रिक्त सीटों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट- du.ac.in, entry.uod.ac.in पर उपलब्ध है। कई कॉलेजों ने जारी की रिक्त सीटों की लिस्ट में मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज जैसे कॉलेजों में शायद ही कोई सीट खाली हो, जबकि दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज जैसे कॉलेजों में लगभग 100 सीटें खाली हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, डीयू राउंड 2 रिक्त सीटों को आज सुबह 10 बजे वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना विवरण दर्ज करके वेबसाइट से रिक्त सीटों को देखने के अलावा डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राउंड- 1 में अपना प्रवेश सुरक्षित कर लिया है, वे 26 से 27 अक्टूबर तक अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं।

डीयू प्रवेश में, लगभग 59,100 छात्रों ने अपने प्रवेश शुल्क का भुगतान करके CSAS के पहले दौर में सफलतापूर्वक प्रवेश ले लिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार करने वाले 72,800 छात्रों में से लगभग 59,000 ऐसे थे जिन्होंने फीस के साथ अपना प्रवेश प्राप्त किया। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 में अपना प्रवेश सुरक्षित कर लिया है, वे 27 अक्टूबर तक अपनी वरीयता को अपग्रेड और दोबारा से व्यवस्थित करने के लिए कह सकते हैं।

दूसरे राउंड अलॉटमेंट लिस्ट के उम्मीदवारों को 1 नवंबर तक सीटों को स्वीकार करने की आवश्यकता है। कॉलेज 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का वेरिफिकेशन और मंजूरी देंगे, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 3 नवंबर है। डीयू 10 नवंबर को तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा और खाली सीटों के लिए पहला स्पॉट एलोकेशन राउंड 17 नवंबर से शुरू होगा।

कब आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शाम 4.59 बजे तक सीट आवंटन स्वीकार करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि सीएसएएस 2022 की आवंटन नीति के आधार पर अपग्रेडेशन के लिए पूछने वालों को आटोमेटिक रूप से अपग्रेड किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ