DU 3rd Merit List 2022 Released: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने थर्ड राउंड काउंसलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक सभी छात्र कट-ऑफ लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in और du.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें जिन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 15 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीटों को स्वीकार करने की विंडो 14-15 नवंबर तक उपलब्ध है। उसके बाद, कॉलेज 14 से 16 नवंबर तक आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। डीयू यूजी प्रवेश 2022 के तीसरे दौर के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। वहीं सीट अपग्रेड विंडो 18 नवंबर से खुलेगी और 19 नवंबर 2022 को बंद हो जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए ये भी ध्यान देना जरूरी है कि सीएसएएस के तीसरे राउंड में रेगुलर एडमिशन के अलावा ईसीए, स्पोर्ट्स, सीडब्ल्यू, केएम समेत सभी सुपरन्यूमेरी कोटा में एडमिशन दिए जाएंगे। मालूम हो तीसरी मेरिट सूची 10 नवंबर, 2022 को निकलने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
जानें आगे का क्या है प्रोसेस?
एक बार उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हो जाने के बाद, उन्हें आवंटन को तुरंत स्वीकार करना चाहिए। उन्हें अगले दौर तक इंतजार नहीं करना चाहिए। अगले दौर में एक उम्मीदवार की भागीदारी तभी सुनिश्चित की जा सकती है जब वह पहले दौर में दिए गए आवंटन को स्वीकार करती है। अगर उम्मीदवार ने इसको नजरअंदाज कर दिया तो वह सिस्टम से बाहर हो जाएगा और उसकी सीट किसी और को आवंटित कर दी जाएगी।
DU UG cut off 2022: ऐसे चेक करें डीयू की तीसरी कटऑफ लिस्ट
- कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर First CSAS Allocation List पर क्लिक करें।
- CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें, और ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब लिस्ट आपके सामने होगी जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट करा सकते हैं।
CUET स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी सीयूईटी स्कोर के आधार पर इस साल अपने यहां अंडरग्रेजुएट क्रोसेज में एडमिशन दे रही है। इससे पहले एडमिशन 12वीं क्लास के नंबरों के आधार पर होता था।
इसके अलावा सीधा सीट अलॉटमेंट देखने के लिए यहां क्लिक करें
DU UG First Cut Off List 2022: Direct Link
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
23 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines