DSSSB: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक शिक्षक, TGT संस्कृत शिक्षक (महिला) और TGT हिंदी शिक्षक (महिला) सहित विभिन्न पदों के लिए परिणामों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
भर्ती अभियान में सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पद के लिए 120 रिक्तियां, टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद के लिए 1159 और टीजीटी हिंदी शिक्षक के पद के लिए 551 रिक्तियों को भरना है। योग्य और रद्द उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
सहायक शिक्षक (प्राथमिक) (Assistant teacher (Primary))
सहायक शिक्षक (प्राथमिक) लिखित परीक्षा के लिए लगभग 35411 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
परीक्षा 23 से 26 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के अंक बोर्ड की वेबसाइटों के ओएआरएस मॉड्यूल पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार dsssbonline.nic.in पर OARS मॉड्यूल में अपने खाते में लॉग इन करके अपने अंक देख सकते हैं।
अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक ई-डोजियर अपलोड करना होगा और सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
यहां चेक करने के लिए Direct Link पर क्लिक करें
टीजीटी संस्कृत शिक्षक (TGT Sanskrit teacher)
टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद के लिए टियर- I परीक्षा के लिए लगभग 4479 उम्मीदवार उपस्थित हुए। कुल 944 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। परीक्षा 18 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
बता दें 171 उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
यहां चेक करने के लिए Direct Link पर क्लिक करें
टीजीटी हिंदी शिक्षक (TGT Hindi teacher)
टीजीटी हिंदी शिक्षक के पद के लिए टियर- I परीक्षा के लिए लगभग 11,906 उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा 4 और 5 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। कुल 551 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है और 113 उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
यहां चेक करने के लिए Direct Link पर क्लिक करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
5 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines