DMVS Class 9 Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए क्लास 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार dmvs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक भी नीचे दिया गया है। छात्रों को सलाह है कि वे आवेदन फॉर्म भरकर करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
जानें योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 13-18 वर्ष की आयु के छात्र DMVS कक्षा 9 प्रवेश 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होना चाहिए। छात्रों का चयन ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा।
यहां चेक करें शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक छात्र एडमिशन के लिए मई 2023 के दूसरे सप्ताह तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र के लिए वेबिनार अप्रैल के अंत में आयोजित किए जाएंगे और प्रवेश परीक्षा मई के तीसरे सप्ताह में होगी। इसी सप्ताह में परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों की काउंसलिंग मई के आखिरी और जून के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि DMVS एक पूर्णकालिक लेकिन वर्चुअल स्कूल है। यह दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित किया जाता है। DVMS की स्थापना दिल्ली सरकार की “स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस” पहल के तहत की गई थी। यह दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से संबद्ध है और इसका प्रमाणन CBSE व भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के बराबर मान्य है।
रजिस्ट्रेशन करते समय इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
- सफेद या काली पासपोर्ट आकार का फोटो
- फोटो पहचान पत्र
- कक्षा 8वीं की मार्कशीट या वेबसाइट से अंडरटेकिंग डाउनलोड करें और हस्ताक्षरित कॉपी अपलोड करें
- निवास प्रमाण पत्र
- एसएलसी/टीसी (यदि ड्रॉप आउट हैं) या अंडरटेकिंग डाउनलोड करें और हस्ताक्षरित प्रति अपलोड करें
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
DMVS Admission 2023: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले dmvs.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- फॉर्म भरें और जमा करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस भरें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
17 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines