JEE Advanced 2025: बंगाल की देवदत्त माझी ने फीमेल कैटेगरी में किया टॉप, हासिल की AIR 16

IIT कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल फीमेल कैटेगरी में बंगाल की देवदत्त माझी ने टॉप किया है। उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की है।

जेईई एडवांस्ड 2025 फीमेल कैटेगरी टॉपर देवदत्त माझी

अक्सर देखा गया है कि हिंदी मीडियम बैकग्राउंड से आने वाले कई छात्रों को JEE, NEET और UPSC जैसी परीक्षाओं में भाषा से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पश्चिम बंगाल के कटवा की रहना वाली देवदत्त माझी ने भी ऐसी ही चुनौती का सामना किया। हालांकि, उन्होंने बंगाली मीडियम के स्कूल में पढ़ने के बावजूद JEE एडवांस्ड 2025 में टॉप किया है। उन्होंने फीमेल कैटेगरी में टॉप रैंक और ऑल ओवर इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन

JEE Main में लाई थी 300/300

देवदत्त माझी ने JEE एडवांस्ड 2025 में 360 में से 312 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने JEE मेन 2025 परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दोनों ही सेशन में भाग लिया था। उन्होंने JEE मेन के जनवरी सेशन में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की थी। ​​बाद में उन्होंने JEE मेन के दूसरे सेशन में 300 में से 300 अंक प्राप्त करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन

स्कूल में भी थीं टॉप परफॉर्मर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अदाशा ब्लॉक के जामबाद गांव से ताल्लुक रखने वाली देवदत्त अपने पूरे शैक्षणिक सफर में, यहां तक कि अपने स्कूली दिनों में भी लगातार टॉप परफॉर्मर रही हैं। उन्होंने कटवा के दुर्गादासी चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई की है। उन्होंने 2023 की माध्यमिक परीक्षा में 700 में से 697 अंक हासिल किए, जो 99.57 प्रतिशत है, जिससे उन्हें पहला स्थान मिला।

अब IISc बैंगलुरु से पढ़ने का है सपना

उनके पिता जयंत माझी आसनसोल के बीबी कॉलेज में फीजिक्स के प्रोफेसर हैं और उनकी मां सेली देवी कटवा के दुर्गादासी चौधरानी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने अपने गांव जामबाद के एक स्कूल में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई की। माता-पिता के ट्रांसफर के बाद परिवार कटवा चला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवदत्त IISC बैंगलुरु में Math की पढ़ाई करना चाहती हैं और बाद में ISRO में Astrophysics Research करना चाहती हैं।

विज्ञापन

इस साल टॉप 15 रैंक पुरुष उम्मीदवारों ने की हासिल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने JEE एडवांस 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के अनुसार, टॉप 15 रैंक पुरुष उम्मीदवारों ने हासिल की हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इस साल 1,80,422 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 54,378 उम्मीदवार पास हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ