DU Entrepreneurship Course: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्रों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहा है. डीयू के दिल्ली स्कूल फॉर स्किल एन्हांसमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (डीएसएसईईडी) ने स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के तहत चार नए एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है. इन नए कोर्सेज में एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट, डिजाइन थिंकिंग, वेंचर बिजनेस डिजाइन और इन्वेस्टर पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अकादमिक काउंसिल और फिर कार्यकारी परिषद के पास भेजा जाएगा. इन कोर्स का मुख्य मकसद छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें स्टार्टअप, स्वरोजगार और नए बिजनेस को व्यावहारिक रूप से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार करना है.
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर
डीयू स्किल एन्हांसमेंट कोर्स कमेटी की अध्यक्ष प्रो. पायल मागो ने इस संबंध में अहम जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि इन नए कोर्स को खास तरीके से तैयार किया गया है. इससे छात्र नए अवसरों की पहचान करने से लेकर उनका सही समाधान खोजने की कला सीखेंगे. इसके साथ ही वे नया बिजनेस मॉडल तैयार करने, उसे बाजार तक पहुंचाने और निवेशकों के सामने अपने आइडिया को असरदार तरीके से प्रस्तुत करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकेंगे. यह ट्रेनिंग छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खुद का काम शुरू करने के काबिल बनाएगी. इस पहल से यूनिवर्सिटी के छात्रों को करियर के कई नए और बेहतर विकल्प मिल सकेंगे.
अरबी और पर्शियन भाषा की पढ़ाई
एंटरप्रेन्योरशिप के अलावा डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में अब भाषा के क्षेत्र में भी नया अवसर मिलने जा रहा है. यहां पहले से चल रहे फॉरेन लैंग्वेज कोर्सेज में अब अरबी और पर्शियन भाषा को भी शामिल किया जाएगा. शुरुआत में इन भाषाओं को सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में पेश किया जाएगा, जिसे छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पढ़ सकेंगे. जो छात्र एमबीए हेल्थकेयर की पढ़ाई करके मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये भाषाएं काफी फायदेमंद साबित होंगी. इससे छात्रों को जॉब मार्केट में अतिरिक्त कौशल का लाभ मिलेगा और अकादमिक काउंसिल से भी इसे जल्द मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है.
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
17 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines