Delhi University Jobs: नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नौकरी और इंटर्नशिप के लिए छात्रों को एक बड़ा मौका दिया है. अगर आप डीयू के छात्र हैं तो आपके लिए बहुत ये बहुत बड़ा मौका बन सकता है. डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने तीन नए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये अवसर ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज, प्लैनेटस्पार्क और 19एम अकादमी में दिए गए हैं. बिजनेस डेवलपमेंट और एजुकेशन टेक्ननोलॉजी में करियर बनाने वालों के लिए ये बेस्ट विकल्प हो सकता है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई और लास्ट डेट 22 जुलाई 2026 है. इच्छुक और योग्य छात्र ये मौका हाथ से नहीं जाने दें.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदन करने के लिए छात्र का दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन होना जरूरी है. साथ ही इसके लिए सिर्फ रेगुलर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को बेस्ट सैलरी, ट्रेनिंग, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बेस्ट प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा.
डीयू में नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करें?
- इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल प्लेसमेंट सेल की वेबसाइट पर जाएं.
- फिर पसंदीदा कंपनी और पोस्ट को सेलेक्ट करें.
- इसके बाद वहां मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें.
- फॉर्म पूरी तरह चेक करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें.
- इसके बाद मेल या फोन नंबर पर मैसेज के जरिए आपको संबंधित जानकारी मिलेगी.
डीयू में कितनी सैलरी मिलेगी?
ऐडवैल्स एडवाइजरी सर्विसेज में एसोसिएट, रिस्क एडवाइजरी और फोरेंसिक्स के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को सलाना 3 लाख रुपये तक का पैकैज दिया जाएगा. प्लैनेटस्पार्क में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर को ट्रेनिंग के दौरान 21,428 रुपये प्रति माह और साथ में इंसेंटिव और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 4.1 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे. 19एम अकादमी में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के लिए हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. सैलरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप डीयू प्लेसमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
17 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
20 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines