Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Delhi University Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में डीयू प्रवेश प्रक्रिया विभिन्न यूजी कोर्सेज के लिए चल रही है जो कि विश्वविद्यालय के तहत कॉलेजों द्वारा पेश किए जाते हैं। डीयू पहले ही डीयू सीएसएएस राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर चुका है। पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट में, विश्वविद्यालय ने 80,164 उम्मीदवारों को सीट अलॉट की है, जिसमें से 60,863 उम्मीदवारों ने प्रस्तावित कोर्सेजऔर कॉलेज को स्वीकार कर लिया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 39,526 प्रवेश अंडर प्रोसेस हैं। डीयू में इस साल सीयूईटी स्कोर के जरिए एडमिशन हो रहा है।
DU कॉलेजों जैसे मिरांडा हाउस, SRCC ने CUET परीक्षा में 800 अंक हासिल करने वाले छात्रों को सीटें आवंटित की हैं। उच्चतम स्कोर और निम्नतम स्कोर के बीच का अंतर भी प्रतियोगिता को पहले से कहीं अधिक ऊंचा बना रहा है।
बात करें इतने कम मार्जिन और उच्च स्कोर के साथ, इस साल डीयू में प्रवेश हमेशा उच्च मुकाबला में हैं। डीयू के रजिस्ट्रार ने पीटीआई को बताया कि विश्वविद्यालय को पहली लिस्ट में ही सभी 70,000 सीटें भरने की उम्मीद है।
डीयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को आज, 21 अक्टूबर, 2022 तक आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। कॉलेज 22 अक्टूबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।