Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Delhi Nursery Admissions 2023: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षा में अपने बच्चों का एडमिशन कराने को आतुर अभिवावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज जारी कर दी जाएगी। जो भी अभिवावक इसे चेक करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर या फिर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर इसे चेक कर सकते हैं।
-बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
-बच्चे का आधार कार्ड
-पैरेंट्स का आधार कार्ड
-पैरेंट्स का वोटर कार्ड
-अभिभावक के नाम पर जारी राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड
-एड्रेस के प्रूफ के लिए बिजली, टेलीफोन, पानी का बिल या पासपोर्ट
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद अपने स्कूल का नाम सिलेक्ट करें।
-उसके बाद नर्सरी एडमिशन 2023-24 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद एक पीडीएफ खुल जाएगी।
– पेरेंट्स इसमें अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट गरीब छात्रों के लिए रिजर्व की गई है और सभी स्कूलों के लिए ये अनिवार्य है। वहीं पहली लिस्ट के बाद अगर सीटें बचती है तो दूसरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।