Delhi Nursery Admission 2023: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली जारी करेगा दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।मेरिट लिस्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध होगी। यहां से अभिभावक चेक कर सकते हैं।
बता दें, दिल्ली नर्सरी प्रवेश उन बच्चों के लिए हैं, जिनके माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों (unaided schools) में दाखिला दिलवाना चाहते हैं।
उम्र सीमा
जो माता-पिता अपने बच्चों को दिल्ली नर्सरी में दाखिला दिलवाना चाहते है, उनके लिए उम्र सीमा तय की गई है। 31 मार्च, 2023 तक दिल्ली नर्सरी और केजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए, छात्रों की आयु कम से कम 4 वर्ष और कक्षा 1 के लिए कम से कम 5 वर्ष और 6 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
मेरिट लिस्ट के बाद करना होगा ये काम
- माता-पिता और शिक्षकों को बता दें, बच्चों की पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद जो बच्चे सिलेक्ट होंगे, उनके माता-पिता को 21 जनवरी, 2023 से 23 जनवरी, 2023 तक आगे के प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। माता-पिता लिस्ट को अच्छे से चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए उन्हें लिंक में क्रेडेंशियल दर्ज करना।
- वहीं मेरिट लिस्ट में जिन बच्चों का सिलेक्शन नहीं होगा, उनके माता-पिता चिंता न करें क्योंकि दूसरी मेरिट लिस्ट 6 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी और दूसरे राउंड के लिए प्रवेश 8 फरवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक होंगे।
- दिल्ली नर्सरी 2023-24 का प्रवेश 17 मार्च, 2023 को समाप्त होगा। माता- पिता को सलाह दी जाती है, लेटेस्ट अपडेट के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
12 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
15 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines