Pre-Board Exams: दिल्ली सरकारी स्कूलों में इस दिन से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें जरूरी दिशा-निर्देश

Delhi schools

Delhi schools

विज्ञापन

Delhi Pre-Board Exams Date: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों (delhi government schools) में कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा समाप्त होने से पहले उत्तर पुस्तिका जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और केवल 24 छात्रों को एक कक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

डीओई ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक कक्षा में एक निरीक्षक हो। सुबह की पाली के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न साढ़े 12 बजे तक और शाम की पाली के लिए अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

Advertisment

स्कूलों को जोनल वितरण केंद्रों से प्रश्नपत्र लेने होंगे और जिला उप शिक्षा अधिकारियों को सीलबंद प्रश्नपत्र लेने देरी से पहुंचने या पेपर जल्दी खोलने की मांग करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। (delhi govt schools board exam date) वहीं दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के अभ्यास के लिए अप्रयुक्त प्रश्नपत्र स्कूलों में दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखें (CBSE Board Exam 2023 Date sheet) 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट (CBSE Board Exam Date Sheet 2023) जारी कर दी जाएगी। सीबीएसई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, बोर्ड द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जल्द ही समय टाइम टेबल जारी करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ