CUET UG 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2022 परिणाम घोषित करने जा रही है। जैसा कि यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सूचित किया है, परिणाम 15 सितंबर को या उससे पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in पर CUET परिणाम देख सकते हैं और प्राप्त अंकों के आधार पर, वे विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के CUET-UG के परिणाम 15 सितंबर तक या यदि संभव हो तो, कुछ दिन पहले भी घोषित करने की उम्मीद है। सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रख सकते हैं।”
CUET UG का पहला एडिशन जुलाई-अगस्त में 6 चरणों में आयोजित किया गया था। परीक्षा भारत भर के 259 शहरों और भारत के बाहर 10 शहरों में 489 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 14,90,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इससे पहले, यूजीसी और एनटीए ने कहा था कि परीक्षा की अंतिम तिथि के 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किया जाएगा, लेकिन अधिकारियों के अनुसार, एनईईटी-यूजी परीक्षा के परिणामों की तैयारी और घोषणा के कारण इसमें देरी हुई। यह भी एनटीए द्वारा आयोजित किया जाता है।
CUET UG 2022 परिणाम: जानें मार्किंग स्कीम
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि CUET 2022 परीक्षा के लिए, प्रत्येक सही उत्तर में पांच अंक होते हैं और -1 की नेगेटिव मार्किंग किया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines