CUET UG Result 2023: इस दिन जारी हो सकता सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, यहां चेक करें अपडेट
Edited By Niharika Gupta

CUET UG Result 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET UG Result 2023
CUET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2023) का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम 12 जुलाई को घोषित होने की उम्मीद है। एक बार CUET UG 2023 परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर घोषित किया जाएगा।
इस साल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) 21 मई से 23 जून तक 9 फेज में आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 14 लाख 90 हजार छात्र उपस्थित हुए थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी करेगी।
दरअसल, एनटीए ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर छात्रों को 29 जून से 01 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: