CUET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022(CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा।

एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट जारी होते ही इसे चेक कर सकते हैं।

यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार द्वारा किए गए ट्विट में कहा गया है कि “एनटीए से 15 सितंबर तक या यदि संभव हो तो, कुछ दिन पहले भी सीयूईटी-यूजी परिणामों की घोषणा कर सकता है। सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रख सकते हैं।

CUET UG Result 2022: सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर CUET UG Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डालकर लॉग इन करें।

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ