---विज्ञापन---

शिक्षा

CUET UG Result 2022: सीयूईटी यूजी का परिणाम घोषित, छात्रों के इंग्लिश में सबसे ज्यादा 100 पर्सेंटाइल

CUET UG 2022 Result 2022 Declared: NTA ने CUET UG के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे CUET की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। CUET UG 2022 परिणाम के अलावा, NTA ने CUET UG 2022 फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड […]

CUET UG 2022 Result 2022 Declared: NTA ने CUET UG के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे CUET की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं।

CUET UG 2022 परिणाम के अलावा, NTA ने CUET UG 2022 फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जारी किए हैं। CUET की आधिकारिक अधिसूचना पर एक बयान में कहा गया है कि मेरिट लिस्ट तैयार करने में NTA की कोई रोल नहीं है।

---विज्ञापन---

8 हजार छात्रों में सबसे इंग्लिश में 

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा संख्या इंग्लिश सब्जेक्ट के लिए है। ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 8,236 है। इसके बाद पॉलिटिकल साइंस (2,065), बिजनेस स्टडीज (1,669), बायोलॉजी (1,324) और इकोनॉमिक्स (1,188) के उम्मीदवारों की संख्या है। हर उम्मीदवार के नंबर का मूल्यांकन इक्यू-पर्सेंटाइल मेथड के जरिए किया गया है। CUET UG Scorecard के आधार पर ही देश की 90 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन दिया जाएगा। CUET Result पर एडमिशन देने वाली यूनिवर्सिटीज में 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज भी शामिल हैं।

CUET UG Result Direct Link

---विज्ञापन---

CUET UG Result 2022: स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक

  • cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • स्कोरकार्ड चेक करने के लिए लिंक खोलें।
  • पूछे गए विवरण प्रदान करें और लॉगिन करें।
  • अपना स्कोरकार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।

जानें कितने उम्मीवार हुए पास

NTA ने पहली बार CUET के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में शामिल हुए 14,90,293 उम्मीदवारों में से 9,68,201 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 4,29,228 महिलाएं हैं, 5,38,965 पुरुष हैं, और आठ तीसरे लिंग के हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2022 09:55 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola