Niharika Gupta
Read More
CUET UG Result 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2022) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीयूईटी यूजी में क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भारत के टॉप कॉलेजों में प्रवेश का विकल्प चुनेंगे। CUET UG 2022 स्कोर देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 36 अन्य विश्वविद्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे।
NIRF Top Ranking के अनुसार, मिरांडा हाउस भारत में टॉप कॉलेज है, इसके बाद हिंदू कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई है। इस बीच, प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई अपनी प्रवेश प्रक्रिया का पालन करेगा, हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत कॉलेज सीयूईटी यूजी 2022 अंकों के आधार पर प्रवेश देंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालयों ने अपने अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 अगस्त को संपन्न हुई CUET 2022 UG परीक्षा के लिए कुल 14.9 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।