हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CUET UG Result 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन तीन प्रोसेस से होंगे एडमिशन, यहां करें चेक

विज्ञापन
JAC Delhi 2022 Counseling

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया, जहां छात्र अंडर-ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा।

लगभग 6,14,000 उम्मीदवारों ने एनटीए सीयूईटी के माध्यम से डीयू में प्रवेश को प्राथमिकता दी है। विश्वविद्यालय अपने 67 संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से 79 यूजी कार्यक्रमों में 70,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दे रहा है। CSAS 2022 एप्लीकेशन विंडो 3 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

इस साल, दिल्ली विश्वविद्यालय 67 कॉलेजों / विभागों / केंद्रों में 79 यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश आयोजित करेगा, जिसमें बीए कार्यक्रम के लिए 206 संयोजन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

DU में एडमिशन शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन शुल्क (DU CSAS Application fee)

  • अनारक्षित/ओबीसी-एनसीएल/इडब्लूएस-2500 रुपये
  • एससी/एसटी/दिव्यांग-100 रुपये
  • ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी कोटा में आवेदन के लिए- 100 रुपये प्रति कोटा

इन तीन प्रोसेस से होंगे डीयू के एडमिशन

  • पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट होगा।
  • दूसरा फेज एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद शुरू होगा।
  • इस फेज में कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने सीयूईटी स्कोर अपलोड करने होंगे।
  • जबकि तीसरा फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का होगा।
  • बता दें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस कई राउंड में होगा।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • सीएसएएस पोर्टल में जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Admission for undergraduate programme
    अब इस पेज पर जरूरी जानकारियां देकर रजिस्टर करें।
  • अगले स्टेप में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
  • अब वहां दिए ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
  • अब एप्लीकेशन का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola