CUET Admit Card 2022 Phase 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG फेज 2 परीक्षा के एडमिट आज 2 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार जो 04, 05 और 06 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी (यूजी) 2022 लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें पहले स्लॉट में लगभग 8,10,000 उम्मीदवार और दूसरे स्लॉट में लगभग 6,80,000 उम्मीदवार हैं। CUET (UG) 2022 का पहला चरण 15 जुलाई से 20 जुलाई, 2022 तक 160 शहरों के 247 केंद्रों में हुआ।
6 अगस्त 2022 के बाद होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
CUET Admit Card 2022 Phase 2 Download
CUET Admit Card 2022 Phase 2: ऐसे करें डाउनलोड
1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Sign In के लिंक पर क्लिक करें।
3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
जुलाई में हुई थी फेज 1 सीयूईटी परीक्षा
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का संचालन दो फेज में किया जा रहा है। फेज 1 की परीक्षा 15 जुलाई से लेकर 20 जुलाई 2022 तक ली गई थी। इसमें 76.48 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई थी। अब अगस्त में फेज 2 एग्जाम हो रहा है। इसमें 6.8 लाख छात्र छात्राओं को उपस्थित होना है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
5 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines