CUET Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET UG 2022 का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू करेगी। परीक्षा 4, 5 और 6 अगस्त को होनी है। इस बार लगभग 6.8 लाख छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को केरल में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET UG 2022 चरण 2 परीक्षा स्थगित कर दी। देश के अन्य हिस्सों में प्रवेश परीक्षा 4 अगस्त से शुरू होगी।

केरल जिलों में परीक्षा स्थगित करने को लेकर एनटीए ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। एनटीए ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में केरल के कई जिलों में भारी बारिश के कारण, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय के भीतर सीयूईटी (यूजी) 2022 के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं हो सकता है।

एजेंसी ने कहा कि इन उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। CUET चरण 2 की परीक्षा 4 से 20 अगस्त तक भारत के लगभग 554 परीक्षा शहरों और विदेशों में 13 शहरों में आयोजित की जा रही है। 4, 5 और 6 अगस्त को होने वाली चरण 2 की परीक्षा के लिए CUET एडमिट कार्ड 2022 2 अगस्त को cuet.samarth.ac.in पर जारी किया गया था। सीयूईटी फेज 1 की परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी। वहीं फेज 2 की परीक्षा 7 अगस्त तक चलेगी।

दोबारा सीयूईटी यूजी की परीक्षा देने का मिलेगा मौका

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन छात्रों की CUET UG परीक्षा एग्जाम सेंटर्स बदलने की वजह से छूट गई है वो भी अब परीक्षा दे पाएंगे। ऐसे छात्र 04 अगस्त 2022 को यह एंट्रेंस एग्जाम दे पाएंगे। एनटीए ने पहले चरण की परीक्षा में केंद्रों को लास्ट मोमेंट पर बदल दिया था जिसके कारण 19 उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएं थे। उन्हें अब दोबारा परीक्षा देने की अनुमति दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ