---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

CUET UG 2023 Admit Card: सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

CUET UG 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने CUET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीखों- 5, 6, 8 और 8 जून, 2023 के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम डेट्स […]

---विज्ञापन---

CUET UG 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने CUET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीखों- 5, 6, 8 और 8 जून, 2023 के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम डेट्स

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) – 2023 के लिए एडमिट कार्ड अब 05, 06, 07, 08 जून, 2023 को पूर्वोक्त परीक्षा के लिए निर्धारित लगभग 1,73,908 उम्मीदवारों के लिए जारी किए जा रहे हैं। सीयूईटी 2023 के ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और अन्य विवरण शामिल हैं।

---विज्ञापन---

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

CUET UG 2023 Admit Card: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (यूजी) – 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011 – 40759000/011 – 69227700 पर संपर्क कर सकता है या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

अगला दौर 9 से 11 जून तक चलेगी

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 11 जून, 2023 को समाप्त होगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 09, 10 और 11 जून को होनी है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप / एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे।

First published on: Jun 03, 2023 03:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola