CUET UG Admit Card 2023: 18 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2023 Admit Card
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2023 Admit Card
CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा 18 जून की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
प्रवेश परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
-सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-सीयूईटी यूजी लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
– अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड करें या फिर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। इन तिथियों के लिए निर्धारित उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के लिए उपस्थित होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: