CUET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार, 22 मार्च, 2025 को CUET UG 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं और जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए रजिसस्ट्रेशन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आधिकारिक समय-सीमा के अनुसार, उम्मीदवारों को 23 मार्च, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 24 मार्च से 26 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी। CUET UG 2025 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवार अधिकतम पांच विषयों के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
CUET UG 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
– NDA की जॉइंट सर्विस विंग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की आखिरी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।
– किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, या
– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास होना चाहिए, या
– हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट वोकेशनल परीक्षा पूरी की होनी चाहिए, या
– AICTE या स्टेट बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा, जिसकी न्यूनतम अवधि तीन वर्ष हो, या
– NIOS द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा कम से कम पांच विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है।
CUET UG 2025: आवेदन शुल्क
| कैटेगरी | 3 विषयों के लिए | एक विषय के लिए |
| जनरल | 1000 | 400 |
| ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस | 900 | 375 |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर | 800 | 350 |
| भारत के बाहर सेंटर्स के लिए | 4500 | 1800 |
CUET UG 2025: जानें कैसे करें आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक CUET UG 2025 की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध CUET UG रजिस्ट्रेशन लिंक 2025 पर क्लिक करें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करने के बाद, अपने अकाउंट में लॉग इन करें, एप्लिकेशन फॉर्म पूरा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 4: अंत में सबमिट पर क्लिक करें और वेरिफिकेशन पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 5: आप भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link: CUET UG 2025 Registration
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
19 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines