हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CUET UG 2023 Final Answer Key: NTA ने जारी किया सीयूईटी यूजी की आंसर-की, यहां देखें कब आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
CUET UG 2023 Final Answer Key

CUET UG 2023 Final Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने 12 जुलाई, 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2023) की फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं और इसे एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्‍लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके अपने लॉगिन करना होगा। रिजल्‍ट के साथ कैंडिडेट्स के मार्क्स भी चेक करने के लिए उपलब्‍ध होंगे। बता दें कि अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्‍ट के रिजल्‍ट डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर संभव है कि रिजल्‍ट इसी सप्‍ताह रिलीज़ कर दिए जाएंगे। बता दें कि फाइनल आंसर की 12 जुलाई को रिलीज़ की जा चुकी है।

CUET UG 2023 परीक्षा 21 मई से 23 जून 2023 के बीच चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के 387 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में आयोजित की गई थी। इस वर्ष लगभग 15 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

Final Answer Key डाउनलोड करने का सीधा लिंक

CUET UG 2023 Final Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं।
  • नवीनतम अपडेट पर जाएं और आपको अंतिम उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
  • CUET UG 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों को चेक कर सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी रिजल्‍ट के साथ सब्‍जेक्‍ट वाइस टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर की भी घोषणा की जा सकती है। रिजल्‍ट और स्‍कोरकार्ड के आधार पर ही उम्‍मीदवारों को अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स में एडमिशन मिलेगा। कैंडिडेट्स कोई भी अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर पा सकेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें