CUET UG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2023 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है । सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम 1, 2, 5 और 6 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आयोजित करने वाली थी सीयूईटी परीक्षा 21 से 31 मई तक, हालांकि अब तिथियां बढ़ा दी गई हैं।
यहां चेक नया शेड्यूल
एनटीए ने यह फैसला कुछ शहरों में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक होने के चलते लिया है। इस संबंध में NTA ने कहा कि, कुछ शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए परीक्षा की तारीखों को 1 और 2 जून के साथ-साथ 5 और 6 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, 7 और 8 जून को आरक्षित तिथियों के रूप में रखा गया है। बता दें कि पहले यह परीक्षा 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित होनी थी।
सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो छात्र 25, 26, 27 और 28 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे cuet.samarth.ac.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 21 मई से शुरू होगा। 21 से 24 मई के लिए परीक्षा शहर पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है।
जानें NTA का जरूरी नोटिस
- एनटीए ने कहा कि, “सिटी इंटिमेशन स्लिप में ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुनी गई तारीख, परीक्षा की शिफ्ट, विषय / टेस्ट पेपर और माध्यम को जारी किया जाता है। कुछ उम्मीदवारों ने सिटी इंटिमेशन स्लिप में जारी विषयों के अलावा अन्य विषयों को चुना हो सकता है; ये बाद में जारी किए जाएंगे।”
- इसमें कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं अन्य तिथियों पर निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी बाद में जारी की जाएगी।”
CUET UG 2023 Admit Card: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर दिए गए कैंडिडेट्स एक्टिविटी सेक्शन में एक्टिव साइन-इन लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करें।
- लॉग-इन के बाद सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी सेव करके रखें।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद इस पर दी गई अपनी पर्सनल डिटेल को चेक कर लेना चाहिए। यदि इसमें कोई गलती हो तो एनटीए की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 / 011 – 69227700 पर फोन करके या जारी की गई आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines