Niharika Gupta
Read More
CUET UG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2023 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है । सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम 1, 2, 5 और 6 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आयोजित करने वाली थी सीयूईटी परीक्षा 21 से 31 मई तक, हालांकि अब तिथियां बढ़ा दी गई हैं।
एनटीए ने यह फैसला कुछ शहरों में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक होने के चलते लिया है। इस संबंध में NTA ने कहा कि, कुछ शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए परीक्षा की तारीखों को 1 और 2 जून के साथ-साथ 5 और 6 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, 7 और 8 जून को आरक्षित तिथियों के रूप में रखा गया है। बता दें कि पहले यह परीक्षा 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित होनी थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो छात्र 25, 26, 27 और 28 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे cuet.samarth.ac.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 21 मई से शुरू होगा। 21 से 24 मई के लिए परीक्षा शहर पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है।
उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद इस पर दी गई अपनी पर्सनल डिटेल को चेक कर लेना चाहिए। यदि इसमें कोई गलती हो तो एनटीए की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 / 011 – 69227700 पर फोन करके या जारी की गई आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।