हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, इस तरह से कर पाएंगे एडिट

विज्ञापन
CUET UG 2023

CUET UG 2023 Correction window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2023 परीक्षा के लिए आज, 1 अप्रैल से ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली है।

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।

यहां देखें जरूरी नोटिस

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 3 अप्रैल, 2023 (11: 50) तक खुली रहेगी। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा या तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।

और पढ़िए – CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन आज इस समय से होंगे शुरू, यूजीसी अध्यक्ष ने की घोषणा

CUET UG 2023: एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें एडिट

  • आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए एप्लिकेशन एडिट विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक बदलाव करें।
  • अद्यतन आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

इन डिटेल्स को कर पाएंगे एडिट

उम्मीदवार अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10, 12 विवरण, परीक्षा शहर चयन, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी में परिवर्तन कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थायी व वर्तमान पता बदल कर उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय/कार्यक्रम/पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषय/परीक्षा को एडिट करने का विकल्प सुधार अवधि तक उपलब्ध रहेगा।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में प्रवेश परीक्षा 21 मई से 31 मई के बीच निर्धारित है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू होगा।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें