CUET UG 2022 answer key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कई छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिनके लिए एजेंसी द्वारा एक बार फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस रि-टेस्ट का आयोजन देश भर में 11 सितंबर 2022 को किया जाएगा। नोटिस में ये भी कहा गया है कि सीयूईटी (यूजी) – 2022 में व्यक्तिगत छात्रों की शिकायतों के आधार पर पुन: परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इन छात्रों को उनके पंजीकृत ई-मेल पते के माध्यम से सूचित किया गया है।
CUET UG 2022 परीक्षा इस साल 15 जुलाई से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 चरणों में आयोजित की गई थी। लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। एजेंसी ने बाद में उन्हें अगले चरण में फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया है।
वहीं एजेंसी द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी गई है। इसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नीचे दी गई लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2022 answer key: ऐसे कर पाएंगे चेक
– सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध CUET UG 2022 आंसर-की लिंक को खोलें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
– आंसर-की और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं देखें।
CUET UG 2022 answer key: आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
13 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
4 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines