CUET UG 2022 Re-exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी रि-एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा का आयोजन आज देश भर में किया जा रहा है। इस परीक्षा में सिर्फ वे छात्र भाग ले रहे हैं जिन्हें एजेंसी द्वारा उनके रजिस्टर्ड इमेल आईडी पर परीक्षा को लेकर मेल आया है।

विज्ञापन

इस परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों को केंद्र पर कुछ बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान का न ले जाना, कोविड गाइडलाइंस का पालन करना समेत अन्य शामिल है। इनके पालन के बिना छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

CUET UG 2022 Re-exam Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

– उम्मीदवारों को केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी है।

– परीक्षा में हॉल टिकट लाना अनिवार्य है इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

– केंद्र पर हॉल टिकट के अलावा एक पहचान पत्र भी लाना जरूरी है।

– केंद्र पर कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और मास्क पहनना अनिवार्य है।

विज्ञापन

– परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है।

– उम्मीदवार एक ट्रांसपारेंट बोतल ले जाने की परमिशन है।

विज्ञापन

– केंद्र पर छात्रों को पेपर देने के बाद एक एक करके निकलना होगा।

CUET UG 2022 परीक्षा इस साल 15 जुलाई से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 चरणों में आयोजित की गई थी। लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। एजेंसी ने बाद में उन्हें अगले चरण में फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया है। इस परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ