---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

CUET UG 2022: सीयूईटी फेज 6 परीक्षा आज से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

CUET UG 2022 Phase 6 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022( CUET UG 2022) का फेज 6 आज से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा का आयोजन देश भर के कई केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कई मुख्य बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। […]

---विज्ञापन---

CUET UG 2022 Phase 6 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022( CUET UG 2022) का फेज 6 आज से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा का आयोजन देश भर के कई केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कई मुख्य बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। इन गाइडलाइंस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, पहचान पत्र ले जाना समेत अन्य शामिल है। इस परीक्षा का आज दो शिफ्ट में आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 की होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम को 5 बजे की होगी।

---विज्ञापन---

CUET UG 2022 Phase 6 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

– उम्मीदवारों को केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी है।

---विज्ञापन---

– परीक्षा में हॉल टिकट लाना अनिवार्य है इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

– केंद्र पर हॉल टिकट के अलावा एक पहचान पत्र भी लाना जरूरी है।

---विज्ञापन---

– केंद्र पर कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और मास्क पहनना अनिवार्य है।

– परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है।

---विज्ञापन---

– उम्मीदवार एक ट्रांसपारेंट बोतल ले जाने की परमिशन है।

– केंद्र पर छात्रों को पेपर देने के बाद एक एक करके निकलना होगा।

---विज्ञापन---

बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के फेज 6 का आयोजन 24,25,26 और 30 अगस्त 2022 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में 2 लाख से भी ज्यादा छात्र भाग लेंगे। परीक्षा में फेज 3 और 4 में जो अभ्यार्थी भाग नहीं ले पाई थी वो भी भाग लेंगे। इस फेज की परीक्षा रद्द नहीं हो इसके लिए एजेंसी द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले कई परेशानियों के कारण एजेंसी को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 24, 2022 09:21 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola