CUET UG 2022 Phase 6 Admit card: सीयूईटी फेज 6 का एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

CUET UG 2022 Phase 6 Admit card

CUET UG 2022 Phase 6 Admit card

CUET UG 2022 Phase 6 Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा के छठवें फेज़ का एडमिट कार्ड (CUET Admit card 2022) जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि फेज 6 परीक्षा का आयोजन देश भर में 24, 25, 26 और 30 अगस्त 2022 को किया जाएगा। फिलहाल 30 अगस्त के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिन भी छात्रों ने आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का हॉल टिकट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET UG 2022 Phase 6 Admit card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर CUET UG 2022 Admit card की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर नाम व अन्य जानकारी से लॉग इन करें।

–  अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान दें कि, CUET UG एडमिट कार्ड 2022 में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, स्थान, निर्देश और अन्य जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधी जानकारी होगी। कार्ड रिलीज होने के बाद, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना होगा, क्योंकि सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड और उसके साथ एक वैलिड फोटोआईडी कार्ड लेना आवश्यक होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ