CUET UG 2022 Phase 5 Exam: सीयूईटी फेज 5 परीक्षा कल से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2022
Edited By Siddharth Sharma

CUET UG 2022
CUET UG 2022 Phase 5 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022( CUET UG 2022) के फेज 5 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा का फेज़ 5 कल से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को केंद्र पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
CUET UG 2022 Phase 5 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान
– उम्मीदवारों को केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी है।
– परीक्षा में हॉल टिकट लाना अनिवार्य है इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
– केंद्र पर हॉल टिकट के अलावा एक पहचान पत्र भी लाना जरूरी है।
– केंद्र पर कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और मास्क पहनना अनिवार्य है।
– परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है।
– उम्मीदवार एक ट्रांसपारेंट बोतल ले जाने की परमिशन है।
– केंद्र पर छात्रों को पेपर देने के बाद एक एक करके निकलना होगा।
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के फेज 5 का आयोजन 21,22 और 23 अगस्त 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 2 लाख से भी ज्यादा छात्र भाग लेंगे। परीक्षा में फेज 3 में जो अभ्यार्थी भाग नहीं ले पाई थी वो भी भाग लेंगे। इस फेज की परीक्षा रद्द नहीं हो इसके लिए एजेंसी द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले कई परेशानियों के कारण एजेंसी को बदनामी झेलनी पड़ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: