CUET UG 2022 Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट 2022( CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए ने आज यानि 4 अगस्त 2022 को देश भर में आयोजित इस परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है उन्हें परीक्षा के लिए नई तारीख दी जाएगी। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अब इस परीक्षा का आयोजन 12 से 14 अगस्त 2022 के बीच कभी भी किया जाएगा। इस परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। एनटीए ने ये भी कहा है कि छात्रों को परीक्षा की नई तारीख के लिए वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। परीक्षा की तारीख के साथ एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2022 Postponed: इन जगहों पर रद्द हुई पहली शिफ्ट की परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि कुछ टेक्निकल कमियों के चलते देश भर के 17 राज्यों के कई सेंटरों पर पेपर समय पर अपलोड नहीं हो सके जिसके चलते इन जगहों पर पहली शिफ्ट का पेपर 12 से 14 अगस्त 2022 के बीच फिर से कराया जाएगा। छात्र इन सभी सेंटर्स की लिस्ट नीचे दी गई लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
सेंटर्स की लिस्ट और आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा का पहला फेज़ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था और इसमें कोई भी परेशानी नहीं हुई थी। इसका दूसरा फेज 4 अगस्त 2022 से लेकर 6 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस फेज में 6 लाख से भी ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines