CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा (CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल परीक्षा के शुरू होते से ही छात्रों को लगातार हो रही परेशानी के बीच एजेंसी ने उनकी सहायता के लिए एक ई-मेल आईडी जारी की है जिसके माध्यम से छात्र अपनी सारे परेशानी इस पर शेयर कर सकते हैं और समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन के मुताबिक कुछ छात्रों ने आग्रह किया है उनकी परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित है जबकि 23 अगस्त को सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा होनी है। ऐसे में सीयूईटी और सीबीएसई की परीक्षाएं क्लैश कर रही हैं। एनटीए ने ऐसे आग्रहों पर प्रमुखता से ध्यान देने की बात कही है।
एनटीए के अनुसार, जिन छात्रों की सीयूईटी परीक्षा किसी दूसरी परीक्षा से टकरा रही है वे अपनी बात समस्या निदान ईमेल आईडी- cuetug-dateclash@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
एनटीए द्वारा जारी नोटिस में ये भी कहा गया है कि छात्रों को ई-मेल करते वक्त अपना एप्लीकेशन नंबर जरुर लिखना चाहिए। छात्रों को उनकी परीक्षा की नई तारीख के लिए उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में शुरू से ही छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र ट्विटर से लेकर मेल तक इसे लेकर एजेंसी को बता रहे हैं। वहीं फेज़ 2 और 3 में कई सेंटरों पर परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines