CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के दूसरे फेज में लगातार तकनीकि खामियों के चलते पेपर रद्द हो रहे हैं और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों की इसी परेशानी को देखते हुए एनटीए ने इसके लिए जिम्मेदार परीक्षा केंद्रों और उनके संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। एनटीए ने अपने ऐलान में कहा है कि जिन भी सेंटरों पर तकनीकि व अन्य खामियों के चलते परीक्षा में देरी हुई है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनटीए ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायत कर सकते हैं। एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को कोई भी शिकायत है वे cuetgrievance@nta.ac.in पर जाकर मेल कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2022 परीक्षा को 6 अगस्त के लिए 53 केंद्रों पर तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी थी। स्थगित परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच होगी और वही प्रवेश पत्र मान्य होगा। उम्मीदवार डिटेल्स नोटिस एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया था कि “तकनीकी कारणों से, 06 अगस्त को 53 केंद्रों पर निर्धारित CUET UG 2022 परीक्षा को प्रभावित क्षेत्र के लिए 12 अगस्त से 14 अगस्त 2022 के बीच आयोजित करने के लिए स्थगित कर दिया गया है”।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
22 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
23 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines