CUET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी 2022 (CUET UG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की आज जारी की जा सकती है। इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 7 सितंबर की शाम को जारी की जाएगी।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2022 Answer Key: सीयूईटी यूजी 2022 की आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर CUET UG 2022 Answer Key की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– अब आपकी आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CUET UG 2022 Answer Key: सीयूईटी यूजी 2022 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल CUET-UG में 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित लगभग 90 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अलग से आवेदन करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 6 चरणों में किया गया था और आखिरी चरण 30 अगस्त 2022 को समाप्त हुआ था।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines