CUET Phase 2 Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार जो 04, 05 और 06 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी (यूजी) 2022 लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें पहले स्लॉट में लगभग 8,10,000 उम्मीदवार और दूसरे स्लॉट में लगभग 6,80,000 उम्मीदवार हैं। CUET (UG) 2022 का पहला चरण 15 जुलाई से 20 जुलाई, 2022 तक 160 शहरों के 247 केंद्रों में हुआ।
6 अगस्त 2022 के बाद होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
CUET Admit Card 2022 Phase 2 Download
CUET Phase 2 Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Sign In के लिंक पर क्लिक करें।
3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।
सीयूईटी एडमिट कार्ड में गलती कैसे सुधारवाएं?
अगर आपके सीयूईटी 2022 फेज 2 एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उसमें तुरंत सुधार करवा लें। इसके लिए आपको डायरेक्ट NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40859000 पर संपर्क करना होगा। आप cuetug@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी संपर्क कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के बिना आपको किसी भी परिस्थिति में एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी भी साथ जरूर ले जाएं।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines