CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Siddharth Sharma

CUET PG 2023
Edited By Siddharth Sharma

CUET PG 2023
CUET PG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का समय खत्म हो गया है और इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेच करने के लिए उम्मीदवार को आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर उम्मीदवारों को संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट किया जाएगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 5 जून से 17 जून, 2023 और 22 जून से 30 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे भारत में 295 शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 24 शहरों में हुई थी।
– आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
-होमपेज पर, “सीयूईटी पीजी 2023 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
-अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-CUET PG 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
-इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: