CUET PG Result 2022: रिजल्ट से पहले यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटीज के लिए जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, यहां करें चेक

CUET PG Result 2022

CUET PG Result 2022

विज्ञापन

CUET PG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 (CUET PG 2022) का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे तक जारी किए जाने वाला है। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से पहले यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के लिए एक नोटिस जारी किया है और उन्हें एडमिशन के लिए तैयारियां करने को कहा है।

यूजीसी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि CUET PG 2022 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि वेबसाइट और वेब पोर्टल सहित प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी करें, ताकि सीयूईटी स्कोर के आधार पर पीजी प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।

विज्ञापन

बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही इन कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

CUET PG 2022 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक

-आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं
– आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें
-‘CUET PG 2022 रिजल्ट’ पर क्लिक करें
– अपना एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी डालें।
– डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ