CUET PG Admit card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले पोस्ट ग्रेजुएशन कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर इस परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लीप डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की सिटी स्लीप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देश भर में एक सितंबर 2022 को किया जाना है और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

CUET PG 2022 Intimation Slip: एग्जाम सिटी स्लीप ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर एडवांस सिटी इंटीमेशन की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

– अब आपकी स्लीप आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लगभग 3.57 लाख उम्मीदवारों ने CUET PG 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 1 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर को समाप्त होने वाले 10 दिनों में आयोजित की जाएगी। यह भारत के 500 शहरों और विदेशों में 13 शहरों में आयोजित की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ