हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CUET PG Admit card 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

विज्ञापन
CUET UG 2023

CUET PG Admit card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले पोस्ट ग्रेजुएशन कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देश भर में 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

इस तारीख तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

सीयूईटी पीजी के एडमिट कार्ड को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन ये परीक्षा के 4-5 दिन पहले यानि 26 तारीख तक जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी कार्ड जारी होने के बाद इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET PG Admit card 2022: पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर CUET PG Admit card 2022 की लिंक पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

विज्ञापन

– अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

CUET PG Admit card 2022: पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लगभग 3.57 लाख उम्मीदवारों ने CUET PG 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 1 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर को समाप्त होने वाले 10 दिनों में आयोजित की जाएगी। यह भारत के 500 शहरों और विदेशों में 13 शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

(Adipex)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola