CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA आज, 5 मई, 2023 को सीयूईटी पीजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगी। जो उम्मीदवार पीजी कोर्सेज के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
एग्जाम डेट्स
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी आज है। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद एनटीए करेक्शन विंडो खोलेगा। करेक्शन विंडो 6 मई को खुलेगी और 8 मई, 2023 को बंद होगी। सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 5, 6, 7, 8 जून को आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक।
सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
CUET PG 2023: ऐसे जल्द करें रजिस्ट्रेशन
- CUET की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और खाते में प्रवेश करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
रजिस्ट्रेशन करने वालो के लिए जरूरी नोटिस
वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, वे भी अधिक टेस्ट पेपर कोड / कोर्सेज / विश्वविद्यालय / संस्थान / कॉलेज / चुनने के लिए पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही कोर्सेज का सेलक्शन कर लिया है, वे अपने पहले चुने गए टेस्ट पेपर कोड को एडिट कर सकते हैं। हालांकि, अधिक विषयों (टेस्ट) का सेलक्शन करने के लिए अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तारीखें उचित समय पर सीयूईटी (पीजी) पोर्टल पर जारी की जाएंगी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines