CUET PG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, (CUET PG 2023) रजिस्ट्रेशन आज, 11 मई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर बंद कर देगी। योग्य छात्र जो सीयूईटी पीजी परीक्षा देना चाहते हैं, वे CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर ऐसा कर सकते हैं.
उम्मीदवार अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 मई, 2023 तक है। ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12 मई से 13 मई तक कर सकेंगे। यह अवसर उन कैंडिडेट्स के लिए दिया जा रहा है, जो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर सके थे। ध्यान रहे कि 11 मई के बाद आवेदन करने का और कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
यहां चेक करें एग्जाम डेट्स
सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 5 जून से 12 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे चलेगी और दो पालियों में दी जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से चलेगी। शाम 5 बजे तक
अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें
CUET PG 2023: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीयूईटी पीजी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और अपने अकाउंट में प्रवेश करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म भर जाने के बाद, सब्मिट पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
1 day agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
2 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
6 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines