CUET PG Answer Key 2023: जानें कब जारी होगी सीयूईटी पीजी की आंसर-की, इस तरह से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CUET PG 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET PG 2023
CUET PG Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी आंसर-की 2023 जारी करेगी। उम्मीदवार पीजी कोर्सेज के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की एनटीए की आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in और nta.ac.in पर भी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए जल्द ही सीयूईटी पीजी आंसर की जारी करने की तैयारी में है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीयूईटी पीजी आंसर की 2023 इसी हफ्ते cuet.nta.nic.in पर रिलीज कर दी जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।आंसर-की चुनौती विंडो 15 जुलाई, 2023 को रात 11 बजे तक खुली रहेगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 5 जून से 17 जून तक और फिर 22 जून से 30 जून 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे भारत और विदेशों में लगभग 245 शहरों में 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
सीयूईटी पीजी 2023 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति उठाने का समय दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर-की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त में रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद ही यूनिवर्सिटी में नए सेशन की क्लासेस शुरू होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: