CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन उम्मीदवारों को 5 से 17 जून के बीच सीयूईटी पीजी परीक्षा देनी थी, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं मिला, वे 22 से 30 जून, 2023 के बीच परीक्षा में शामिल होंगे। एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं जो 23 जून को परीक्षा देंगे।
ये रही नोटिस
नोटिस के अनुसार, लगभग 44079 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें विज्ञापित तिथि पत्र में शामिल नहीं किया जा सका है। एनटीए ने एक बार फिर सीयूईटी पीजी 2023 की तारीखों को उन बचे हुए उम्मीदवारों के लिए संशोधित किया है जो परीक्षा नहीं दे सके हैं। कैंडिडेट्स यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस और शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसमें कहा गया है, “छूटे हुए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा, जिन्हें 5 से 17 जून तक विज्ञापित तिथियों के दौरान शामिल नहीं किया जा सका, उनकी परीक्षा अब 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 30 जून 2023 को निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके cuet.nta.nicin से अपने एडममिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
8.33 लाख कैंडिडेट्स हुए शामिल
एनटीए के नोटिस के अनुसार, अब तक सीयूईटी पीजी में 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया है। जिनमें से 44079 उम्मीदवारों को विज्ञापित डेट शीट में शामिल नहीं किया गया था। एनटीए ने अब इन्हीं छात्रों के लिए परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लिखित निर्देशों और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह एनटीए से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है, या cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
23 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines