CUET PG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा के आवेदन फार्म में सुधार की विंडो फिर से खोल दी गई है। ये करेक्शन विंडो आज यानि 23 अगस्त 2022 को बंद कर दी जाएगी।

इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे अतिरिक्त शुल्क देकर आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसमें सुधार कर सकते हैं।

CUET PG 2022: ऐसे करें करेक्शन

– आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
– नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर RE Opening Of Correction Window in the online application form CUET PG 2022 पर क्लिक करें।

-लॉगिन पेज पर जाकर पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
– आवेदन फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
– यहां आप करेक्शन कर सकते हैं।
– इसके बाद अतिरिक्त शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

बता दें कि एनटीए द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देश भर में 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 2 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन देश की टॉप युनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए किया जाने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ