CUET UG Admit Card 2023: NTA ने जारी किए सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

CUET UG Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET UG Admit Card 2023
CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने 21 मई, 22, 23 और 24 मई, 2023 परीक्षाओं के लिए CUET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। NTA CUET UG हॉल टिकट NTA की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in से उम्मीदवारों चेक और डाउनलोड कर सकते है।
सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई, 2023 तक सीबीटी (कंप्यूटर आधारित मोड) में पूरे भारत और भारत के बाहर 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अन्य तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी उचित समय पहले जारी कर दिए जाएंगे। NTA ने हाल ही में जानकारी दी है कि कुछ शहरों में, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए CUET (UG) – 2023 परीक्षा को 01 और 02 जून 2023 के साथ-साथ 05 और 06 जून 2023 तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, 07 और 08 जून 2023 के बफर दिन या रिजर्व डे के तौर पर भी रखा जा रहा है।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जो कि इसके प्रथम वर्ष की संख्या से 4 लाख अधिक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: